सस्ता हुआ 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर, 39.50 रुपये कम हुई कीमत

By: Shilpa Fri, 22 Dec 2023 1:38:12

सस्ता हुआ 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर, 39.50 रुपये कम हुई कीमत

नई दिल्ली। महगांई से जूझ रही जनता के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। नए साल से पहले सरकार ने आम लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर सस्ता कर दिया है। यह कटौती 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर की गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 39.50 रुपए की कटौती की है। एलपीजी की कीमत में इस कटौती से होटल और रेस्टोरंट जैसे कमर्शियल रसोई गैस उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी। नई कीमते आज यानी 22 दिसंबर से लागू हो गई है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आज से 39 रुपए सस्ता हो गया एलपीजी सिलेंडर

इससे पहले दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1796.50 रुपए, मुंबई में 1749 रुपए, कोलकाता में 1908 रुपए और चेन्नई में 1968.50 रुपए थी। अब यह कीमत 39 रुपए कम हो गई है। 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब दिल्ली में 1757.50 रुपए, कोलकाता में 1869 रुपए, मुंबई में 1710 रुपए और चेन्नई में 1929.50 रुपए में मिल रहा है।

पहले 57 रुपए हुआ था सस्ता

ऑयल मार्केटिंग कंपनी ने यह छूट क्रिसमस त्योहार और नए साल के जश्न से पहले ही दी है। आप इंडेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने शहर का रेट देख सकते हैं। पिछले कुछ समय से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगभग हर महीने उतार-चढ़ाव हो रहा है। बता दें कि 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 1 दिसंबर को बदलाव किया गया था। इससे पहले 16 नवंबर को वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 57 रुपए की छूट दी गई थी।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com